काली पट्टी बांध कर किया प्रदर्शन





 सोमवार को परिवहन व्यवसायियों की शीर्ष संस्था ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  कुलतरण सिंह अटवाल एवं प्रादेशिक संगठन यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आवाहन पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मऊ ने सरकार द्वारा लगातार निरंतर पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल ) की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में परिवहन व्यवसाय से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर इसका विरोध और प्रदर्शन किया । इस अवसर पर बोलते हुए यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पेट्रोलियम पदार्थ (डीजल) की कीमतों में सरकार ने बेतहाशा वृद्धि की यह हमारी समझ से परे है, क्योंकि मात्र कुछ दिनों के अंतराल में ही डीजल का रेट ₹14/प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ गया । सरकार के इस निर्णय ने परिवहन व्यवसाय को पूरी तरह हिला कर रख दिया, बल्कि यूं कहें कि हमारे व्यवसाय को सरकार के इस निर्णय ने झकझोर कर रख दिया । आज प्रत्येक परिवहन व्यवसाई संपूर्ण भारत वर्ष में इसके विरोध में विरोध दिवस के रूप में अपने ट्रकों, प्रतिष्ठानों एवं हाथ पर का काली पट्टी बात कर अपनी पीड़ा को व्यक्त कर रहा है । 
अजीत सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ष में एक या दो बार भाड़े में वृद्धि करते हैं जबकि ट्रक को जिस दिन से डीजल बढ़ता है उसी दिन से मूल्य देकर डीजल लेना पड़ता है। हम डीजल के सबसे बड़े उपभोक्ता के रूप में हैं इसलिए इसका सीधा असर हमारे रोजगार एवं हमारे परिवहन व्यवसाय पर पड़ा है । 
इसलिए आज हम सांकेतिक विरोध के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विरोध कर रहा है । अगर डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि सरकार द्वारा कम नहीं किया जाता तो हम परिवहन व्यवसायी अपने व्यवसाय को चलाने में असमर्थ हो जाएंगे, 
अजीत सिंह ने सरकार से मांग की की सरकार जल्द से जल्द डीजल के रेट को कम करे ,अन्यथा  हमारा व्यवसाय करना अत्यंत ही मुश्किल एवं दुबर हो जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण सिंह,धीरज यादव, लिटिल,प्रकाश चंद पाण्डेय, अशोक, यशवंत सिंह अजीत सिंह सहित परिवहन ब्यवसाय से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डा0 संजय सिंह को कुल भूषण सम्मान से किया गया विभूषित
1 जुलाई को शारदा नारायन हॉस्पिटल में लगेगा रक्त दान शिविर >>