25हजार रुपये का ईनामिया गिरफ्तार






पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम शनिवार को थाना *कोतवाली* पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टेण्ड मऊ के पास से थाना दक्षिणटोला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/21 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित इनामिया (25 हजार रूपये) अभियुक्त अनवर शहजाद पुत्र जमशेद रजा निवासी मोहरूपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर हाल पता सैयदवाड़ा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। 
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अनवर शहजाद उपरोक्त के विरुद्ध फर्जी पता पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में थाना दक्षिण टोला पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसके आधार पर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ में अभियुक्त अनवर शहजाद जो विधायक सदर मऊ मोख्तार अंसारी के रिश्तेदार है के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 55 /21 धारा 3(1)  गैंगस्टर एक्ट का अभियोग भी पंजीकृत था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा की जा रही थी। अभियुक्त लगातार फरार था, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा उद्घोषणा कुर्की धारा 82 सीआरपीसी का आदेश भी निकल चुका था। *



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कौशल कुमार राय को मिली भाजपा कार्यालय निर्माण की कमान
प्रधान संगठन ने किया ग्राम प्रधानों को सम्मानित >>