शहीद के गांव पहुंचा रोटरी क्लब, लगा निःशुल्क स्वास्थ शिविर





 

मऊ। नगर के ख्वाजाजहांपुर स्थित रोटरी विलेज शहीद गांव में शुक्रवार को रोटरी क्लब के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क दंत एवं चि‌कित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान रोटरी क्लब
के पूर्व सचिव अजीत सिंह के पुत्र आयुष ने जरुरतमंद बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही बच्चों में कापी,पेंसिल और अन्य चीजों का वितरण किया।रोटरी विलेज शहीद गांव में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए क्लब के
अध्यक्ष डा.संजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा शहीद गांव को गोद लिया गया। जिसके बाद लगातार यहां के उत्थान के लिए क्लब कार्य कर रहा है। इसी क्रम में दंत एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों को
डेंटल किट प्रदान की गई।क्लब के पूर्व सचिव अजीत सिंह के पुत्र आयुष ने अपना जन्मदिन जरुरत बच्चों के बीच मनाकर उनमें खुशियां बांटी। बच्चों के साथ रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने लंच भी किया। वहीं क्लब के सचिव सचिन्द्र सिंह ने कहा कि क्लब द्वारा समाज के हर वर्ग के ‌बीच जाकर कार्य किया जा रहा है। वैक्सिनेशन से लेकर पौधरोपण,स्वास्थ शिविर आदि कार्यक्रम
क्लब द्वारा किए गए हैं।कार्यक्रम के संयोजक अजीत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में डा.एकिका सिंह,डा. सुजीत सिंह,डा. एस सी तिवारी, कंचन तिवारी, प्रतिमा सिंह,डा. ज्ञानेंद्र सिंह,डा. अश्विनी सिंह, डॉ पी के गुप्ता, डॉ असगर अली , सचिंदर सिंह,तेज प्रताप
तिवारी,शमीम अहमद,प्रतीक जायसवाल,पूजा राय,ममता जायसवाल,आदि मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी के करीबी 42 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित
मऊ में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत >>