अवैध शराब के साथ पाँच गिरफ्तार





  मऊ।मऊ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा नुरूल्लाहपुर के पास से आशुतोष यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी नरायणपुर जीवापार, सुधीर यादव पुत्र राजेश यादव निवासी बड़कीबारी थाना मधुबन दोनों के कब्जे से 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा कस्बा दोहरीघाट से इमरान पुत्र नेसार अहमद निवासी सदर बाजार थाना दोहरीघाट के कब्जे से 70 शीशी (200 मिली) देशी बन्टी बबली शराब, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा चितनरायण चट्टी के पास से अभिनन्दन यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी मेउडीकला, राजेन्द्र चौहान पुत्र स्व0 राजबली चौहान निवासी उमरपुर थाना *हलधरपुर* दोनों के कब्जे से क्रमशः 12-15 शीशी (200 मिली) देशी बन्टी बबली शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया। 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
जांच टीम ने किया अवैध मेडिकल स्टोर सील >>