मधुबन में बैंक कर्मी से लूट मामले में दो गिरफ्तार

*थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनों बैंक के कर्मचारी से चचाईपार पुलिया के पास से हुयी लूट का खुलासा, घटना में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ लूट का 20 हजार 100 रूपया बरामद बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मधुबन पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब सोमवार को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर सिकड़ीकोल से दो शातिर लूटेरे उपेन्द्र याउव पुत्र हरिहर यादव निवासी नुरूल्लाहपुर थाना मधुबन, विनोद यादव पुत्र रामकुवर यादव निवासी केरमा महरूपुर थाना घोसी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस तथा 20 हजार 100 रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों से जब कडाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा दिनांक 28.07.2021 को बन्धन बैक के कर्मचारी से चचाईपार में लूट की बात स्वीकारी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 391/21 धारा 392 भादवि0 का अभियोग का पंजीकृत था। बरामद रूपयों के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो उक्त लूट के पैसों से बचा हुआ बताया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में पंजीकृत अभियोग कें धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया तथा बरामद अवैध तंमचा के सम्बन्ध में धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
*1.* उपेन्द्र याउव पुत्र हरिहर यादव निवासी नुरूल्लाहपुर थाना मधुबन जनपद मऊ।
*2.* विनोद यादव पुत्र रामकुवर यादव निवासी केरमा महरूपुर थाना घोसी जनपद मऊ।
*बरामदगी-*
*1.* लूट का 20 हजार 100 रूपये।
*2.* अवैध तमंचा व एक अदद जिदां कारतूस 315 बोर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक मधुबन विमल प्रकाश राय, उ0नि0 रामसकल यादव, उ0नि0 अजय कुमार सिंह, आ0 विपिन कुमार, आ0 अरूण कुमार, आ0 चन्दन कुमार, आ0 बसन्त यादव, आ0 पिन्टु यादव थान मधुबन।

