जिलाधिकारी ने बलिया मोड़ स्थित दाल व मैदा गोदाम संचालक पर मुकदमा दर्ज करने का दिया निर्देश





 

मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा खाद्य विपणन विभाग एवं खाद्य सुरक्षा की टीम के साथ नगर के बलिया मोड़ स्थित मे0 आनन्द कुमार पीयूष कुमार के दाल एवं मैदा के गोदाम पर छापेमारी केेरने पर मिथ्या छाप (मिस ब्रांडिंग) दाल एवं वैधता तिथि समाप्त मैदा पाया गया। जिसमें अरहर की दाल कुल 1.54 मी.टन, चना दाल 1.26 मी.टन एवं 6.05 मी.टन मैदा था। जिलाधिकारी  अमित सिंह बंसल द्वारा तत्काल गोदाम को सीज करते हुए मे0 आनन्द कुमार पीयूष कुमार के विरूद्ध सुंसगत घाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।  अमित सिंह बंसल जिलाधिकारी मऊ द्वारा बताया गया कि जनपद में किसी प्रकार के अवैध कार्यो का संचालन पाए जाने पर कठोर से कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। कोई भी अवैध गतिविधि/व्यापार आदि किसी भी दशा मे जनपद में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। कार्यवाही के दौरान मौके पर विपुल सिन्हा जिला खाद्य विपणन अधिकारी,  एस.के. त्रिपाठी अभिहित अधिकरी खाद्य सुरक्षा अपनी टीम के साथ मौके पर उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नगर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की गाय बरामद तीन गिरफ्तार
जिलाधिकारी ने क्यो की राजनीतिक दलों के साथ बैठक >>