जाने नगर के किन लोगों को भवन गिराने के लिये मऊ प्रशासन ने नोटिस जारी किया है

मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट मऊ द्वारा जनपद के सहादतपुरा अंतर्गत निर्माणाधीन उत्तरा सिंह पत्नी डॉ अजय सिंह, शारदा जायसवाल पत्नी जय प्रकाश जायसवाल के भवन को सील कर दिया गया। उक्त के अतिरिक्त अनिशा राय पत्नी डॉ0 अतुल राय, निर्मला राय पत्नी राधेश्याम राय, उत्तरा सिंह पत्नी डॉ अजय सिंह, शारदा जायसवाल पत्नी जय प्रकाश जायसवाल को भवन गिराने हेतु नोटिस प्रदान किया गया। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि बताया गया कि किसी भी तरह का अवैधानिक निर्माण विनियमित क्षेत्र में नही होना चाहिए। उक्त प्रकरणों में पूर्व में दर्ज एन्टी भूमाफिया अंतर्गत की गई कार्यवाही को त्वरित गति से पूर्ण करते हुए भूमि पर राज्य का कब्जा बहाल करने के निर्देश दिए गए तथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

