सड़क दुर्घटना में एक कि मौत






रतनपुरा (मऊ)। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित बीबीपुर ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की प्रातः 9:30 बजे के लगभग की है।
  बताया जाता है कि बीबीपुर ग्राम पंचायत निवासी धनंजय सिंह पुत्र सचिंदर सिंह 45 वर्ष अपने भतीजे गौरव सिंह 26 वर्ष के साथ स्पलेंडर बाइक से हाजीपुर जा रहे थे। हाजीपुर में उनकी ननिहाल है। बलिया जनपद के दुबहर कस्बे के नजदीक पहुंचे थे,कि इनके सामने एक बोलेरो खड़ी दिखाई दी, और जैसे ही यह बोलेरो के नजदीक पहुंचे उसके ड्राइवर ने दरवाजा खोल करके थूकना चाहा, तभी धनंजय सिंह की बाइक उसके दरवाजे से टकरा गई ,और वह सड़क पर जा गिरे। तभी सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई ।उनके भतीजे गौरव सिंह ने इस घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी। गौरव सिंह को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पाकर तत्काल उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे से बीबीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। उनका अंतिम संस्कार ठैचा के गोदाम घाट पर किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के आवाह्न पर रोटरी क्लब मऊ ने लिया कांझा पी0एच0सी0 को गोंद*
शांति भंग की आशंका में कुल 34 व्यक्ति गिरफ्तार-* >>