मिर्जाहादीपुरा में ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत

मऊ: शहर के मिर्जाहादीपुरा चौक पर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। उक्त महिला अस्तूपुरा मुहल्ले की रहने वाली थी। दक्षिण टोला थानाध्यक्ष डीके चौधरी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले चालक को ट्रेलर समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। उसके परिजनों को सूचित करने के लिये बीट के सिपाहियों को भेजा गया है। सोमवार की सुबह वह मिर्जाहादीपुरा चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान वहां से 18 चक्का ट्रेलर गुजरा। ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष भी वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। थानाध्यक्ष का कहना है कि ट्रेलर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

