एक और असलहा फैक्ट्री लगी मऊ पुलिस के हाथ

थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ अवैध शस्त्र फैक्ट्री मामले में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभि0गण 1. तनवीर आलम 2. मो0 रिजवान अंसारी 3. मो0 रिजाउल हक 4. मो0 खालिद 5. मो0 लियाकत अली 6. मो0 परवेज आलम को माननीय न्याया0 न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ के आदेश दि0 31.8.21 के द्वारा पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड (दि01.9.2021 समय प्रातः 9.00 बजे से शांयकाल 7.00 बजे तक) के अनुपालन में अभियुक्तगण से अलग अलग व सामूहिक पूछताछ में स्वीकार किये कि अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण तबरेज के घर के अन्दर चोरी से बने बेशमेन्ट मे स्थापित है जिसको निकालने के लिए मकान के पिछे से दीवाल तोड़कर निकाला जा सकता है। जिस पर भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ला प्यारेपुरा थाना दक्षिण टोला मऊ अभियुक्त तबरेज के घर आया पुलिस अभिरक्षा में साथ मौजूद सभी अभि0गणों नें बताया कि तहखाने में लगी मशीन को मकान के पिछे की दिवाल तोड़कर ही निकाला जा सकता है। इस पर जे0सी0बी0 मशीन व प्राइवेट मजदूर बुलाया गया तथा पीछे की दीवाल को तोड़कर अवैध शस्त्र फैक्टी जो बेशमेन्ट में स्थापित है के मशीन व उपकरण को बाहर निकलवाया गया जो निम्नवत है-
1. लोहे की पिठिया 32 अदद।
2. लोहे की बाडी 08 अदद
3. बैरल 17 अदद
4. स्लाइडर 29 अदद
5. मैटेरियल लोहे के 20 अदद
6. विद्युत मोटर श्री कम्पनी की 01 हार्सपावर 220 वोल्ट त्.च्.ड -1400
7. बडी मिलिंग मशीन जिसमें एक हार्सपावर की विद्युत मोटर लगी है ।
8. छोटी डिलिंग मशीन (कटिंग,खराद,व छेद करने हेतु) बरामद हुआ ।

