नोडल अधिकारी ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण





 

 प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग व नोडल अधिकारी मुकेश मिश्राम ने रविवार को जनपद मऊ गेस्ट हाऊस, गो आश्रय स्थल एवं पॉलिटेक्निक कालेज में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। 
 नोडल अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम वनदेवी में बन रहे चार सूट गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पूछा गया कि गेस्ट हाऊस बनने के लिए कितने का बजट आवंटित हुआ है जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक करोड़ का बजट आवंटित हुआ है जिसमें से 18% जीएसटी एवं 30 लाख रुपये का कार्य कराया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत विकास खंड परदहा के अंतर्गत बगली पिजड़ा में गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में गो आश्रय स्थल के प्रांगण में काफी जगह खाली होने पर वहां पर सूडान एवं नेपियर घास लगवाने के निर्देश दिए तथा पशुओं को गुड खिलाने के भी निर्देश दिए गए। निर्देश दिए जाने के बावजूद भी जे0ई0 द्वारा कार्य पूर्ण नहीं होने पर 1 सप्ताह के अंदर कार्य को पूर्ण करने एवं गो आश्रय स्थल के किनारे पेड़ लगवाने तथा आश्रय स्थल के प्रांगण में गड्ढे को भरने के सख्त निर्देश दिए नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए। एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण ना होने पर जे0ई0 के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के भी निर्देश दिए। उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा गो आश्रय स्थल के रास्ते को ठीक कराने के सख्त निर्देश दिए गए। के उपरांत कन्धेरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया जहां पर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 
      अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी परदहां हर्षिता तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शिक्षक में समाज की सम्पूर्ण आदर्शवादी एवं राष्ट्रीय सम्भावनाएं निहित-डॉ0 रामविलास भारती
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय का धूमधाम से मना जन्मदिन >>