युसुफपुर पहुँच पीड़ित परिवार से मिले राजीव राय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय मंगलवार को कोपागंज ब्लाक के युसुफपुर गाँव पहुँचे। जहाँ विगत दिनों गड्डे में भरे पानी मे दुब कर तीन बच्चो की मौत हो गयी थी। पीड़ित परिवार से मिलकर राजीव राय ने सांत्वना दिया। राजीव राय ने पीड़ित परिवार सांत्वना देते हुये आशवस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में पुरी समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही राजीव ने अधिकारियों से बात पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद करने की बात कही । जिस तरह से इस परिवार पर तीन अबोध बच्चो की मृत्यु का वज्र पात टूटा है उसको समझना काफी मुश्किल है । वही पीड़ित परिवार के जो भी बन सकेगा वो किया जायेगा । इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव , प्रभात राय, हजारी सिंह , रमेश दुबे, अभय पासी आदि लोग मौजूद रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

