स्काउट गाइड द्वारा कई जगहों पर लगाया गया पेड़

प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला कमिश्नर स्काउट मऊ देव भास्कर तिवारी के नेतृत्व में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मऊ एवं कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ पर बरगद एवं पीपल के पेड़ लगाए गए। डायट के प्राचार्य श्री हरि सिंह शाक्य जी के साथ संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। जिला कमिश्नर स्काउट देव भास्कर तिवारी ने कहा वृक्ष धरा के आभूषण है - करता दूर प्रदूषण है । उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। वृक्ष से प्रचुर मात्रा में छाया और हमें ऑक्सीजन मिलती है, जो जीवन के लिए प्राणदायिनी है।डायट के प्राचार्य हरि सिंह शाक्य ने कहा कि वातावरण में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए इससे अच्छा मुहिम और कोई नहीं हो सकता। इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय संयुक्त सचिव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव जिला सचिव, राजेश कुमार यादव डी ओ सी स्काउट, अखिलेश कुमार चौहान डीटीसी स्काउट, शरद कुमार पांडेय, शिवेन्द्र पांडेय, संदीप राय, रमेश यादव, विवेक राय सहित स्काउट गाइड का वृक्षारोपण करने में भरपूर सहयोग प्राप्त हु

