पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद-





 

पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 19.09.2021 को समय करीब 20ः30 बजे थाना सरायलखंसी क्षेत्रार्न्तगत बबुआपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान नायकडीह की तरफ से आर रही एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को टार्च की रोशनी में रोकने का इशारा किया गया तो मो0सा0 मोड़कर भागने लगे जिस पर उनका पीछा किया गया तो थोड़ी दूर पर वाहन पर बैठा एक नवयुवक वाहन से कूदकर भागने लगा, पैदल भागने वाले व्यक्ति का दो आरक्षियों द्वारा पीछा किया गया। इस दौरान वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। तत्पश्चात गोली चलने की आवाज पर नायकडीह से करीब 400 मीटर दूर खेत में जाकर देखा गया तो आरक्षीगण के शोर पर आस-पास के लोगों द्वारा पैदल भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया था। पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम पता अनिल चौहान पुत्र श्यामलाल निवासी सुअराबोझ थाना सरायलखंसी बताया गया तथा भागे हुये व्यक्ति का नाम कृष्णा चौहान निवासी सिखड़ जनपद गाजीपुर बताया गया। तलाशी के दौरान एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इस दौरान रि0आ0 रामराज यादव के सिर में काफी चोटें आयी है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय मऊ में चल रहा है। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 453 व 454/21 धारा 307,332,353, 323,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट एवं 3/25 आयुद्ध अधि0 का अभि0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।


*



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने ग्राम पंचायत सहायक भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने में कितने लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
विश्व अल्जाइमर दिवस पर रोटरी क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान*  >>