जाने क्या कहा सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने






 मऊ!समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी विधानसभा चुनाव 2022 के मिशन को लेकर बलिया जनपद से चलकर मऊ पहुंचे उससे पहले रतनपुरा ब्लाक में सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक लिया तथा सभी सदस्यों को किसी भी परिस्थिति में कितना भी मेहनत करनी पड़े बूथ जीतने का मंत्र दिया जिला अध्यक्ष  धर्मप्रकाश  यादव के नेतृत्व में वहां से चलकर मऊ जिला पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया ! कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  प्रदीप तिवारी ने कहा कि पार्टी के लोग सभी जाति धर्म के लोगों से इस भ्रष्ट सरकार एवं आतातई सम्विधान विरोधी सरकार को 2022 में बेदखल करने की अपील ज़रूर करें तथा समाजवादी पार्टी की परिभाषा मतदाताओं को बताएं कि समाजवादी पार्टी किसी धर्म जाति की नहीं भारत की मूल आत्मा की पार्टी है जिसमें मत जिसे मतदेकर सब का भविष्य, विकास का रस्ता उज्जवल करें श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को 50 साल पीछे कर दिया है लोगों में नफरत और संप्रदायिकता का माहौल बनाकर देश को बर्बाद कर दिया सरकार का लक्ष्य विकास नहीं किसी तरह जनता को आपस में लड़ा कर मंदिर मस्जिद, हिंदू-मुसलमान करके सत्ता में काबिज रहना भाजपा का लक्ष्य है जिसे सभी जाति धर्म के लोगों ने पहचान लिया आने वाले समय में जनता अपने विकास का च्यन करते हुए 2022 में प्रचंड बहुमत से सपा की सरकार बनाने जा रही है आज की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडे, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी,कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान ,गंगा चौहान ,रमेश दुबे विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव बबलू, दिलीप पांडे,डॉक्टर ओम प्रकाश यादव ,वीरेंद्र चौहान,धीरज राजभर ,अखण्ड प्रकाश पाण्डेय,विपिन विश्वकर्मा, अशोक कुमार गौतम, आलोक यादव, विनय द्विवेदी, शोभा श्रीवास्तव,राघवेंद्र सिंह घूरा,गौरव पाण्डेय, शंम्भू सोनकर, मुख्तार हुसैन, शाहनवाज आलम, गौरव पांडे, के के पांडे, राजकुमार पासवान, रतनेश भारतीय, सुधाकर यादव, राजेन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव ,मनोज यादव, आदि नेता उपस्थित थे l



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विश्व अल्जाइमर दिवस पर रोटरी क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान* 
अपहरण मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार दो फरार >>