जाने मऊ में ईट भट्टा मालिको पर क्यो जारी हुआ आरसी





 

 अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ की द्वारा बताया गया कि ईट भट्ठो द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 की रायल्टी जमा नहीं किया जा रहा था। इस हेतु ईट भट्ठो को बार-बार नोटिस जारी किया गया था परन्तु भट्ठा मालिकों द्वारा रायल्टी/राजस्व जमा करने में रूचि नहीं ली जा रही थी। जिससे कि राज्य सरकार की राजस्व का नुकसान हो रहा था। जिसके दृष्टिगत श्अमित सिंह बंसल जिलाधिकारी, मऊ द्वारा जिन ईट भट्ठों पर रायल्टी बकाया थी उनके विरूद्ध आर.सी. जारी करने का निर्णय लिया गया। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा जनपद के कुल 239 ईट भट्ठा मालिकों के विरूद्ध मु0 2,99,29,887.00  (मु0 दो करोड़ निनयानबबे लाख उन्तीस हजार आठ सौ सतासी) रूपये की वसूली हेतु आर.सी. जारी करने के निर्देश दिए गए। उक्त धनराशि की वसूली तहसील प्रशासन द्वारा भू-राजस्व की की भांति की जाएगी। धनराशि जमा न करने की दशा में ईट भट्ठा मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है। जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल द्वारा बताया गया कि राजस्व प्राप्तियों में किसी प्रकार की शिथिलता/लापरवाह पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< किसी भी समस्याओं का समाधान ढूंढने में सक्षम है मीना मंच
विश्व लंग दिवस के अवसर 252 लोगो का किया गया निःशुल्क साॅस कि जाॅंच* >>