नवनियुक्त युवजनसभा के प्रदेश सचिव आलोक सिंह का हुआ भव्य स्वागत





समाजवादी पार्टी युवजनसभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव आलोक सिंह के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बताया जाता है कि आलोक सिंह का कारवां जब जनपद की सीमा में प्रवेश किया तो उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वही नगर के हिंदी भवन में आलोक सिंह के स्वागत समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई थी। हिंदी भवन में एक बड़ा माला पहना कर आलोक सिंह का स्वागत किया गया। अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए आलोक सिंह ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी ने मुझे यह सम्मान देने का काम किया है। मैं उसके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और 2022 में समाजवादी पार्टी के सरकार बनाने में पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रदेश में अपराध  बढ़ गए हैं। तो वही महंगाई बेहिसाब है। जिससे जनता त्रस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की आवाम अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व विधायक खोखा सिंह ,पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार ,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे , युवजनसभा के जिला अध्यक्ष राजेश यादव ,पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख घोसी रामकृष्ण यादव ,युवा सपा नेता अखिलेश सिंह राठौर आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।/p>



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बुजुर्ग हमारे घर के वटवृक्ष की तरह होते है:- डा0 संजय सिंह*
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनी जयंती >>