भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में क्या कहा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने





 हिंदी भवन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह द्वारा किया गया अपने अध्यक्षीय भाषण में सचिंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गन्ना मूल्य में वृद्धि करके योगी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है वही मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष  गोपेश्वर त्रिपाठी ने भाजपा सरकार की 104 से अधिक योजनाओं का विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को असफल करते हुए हम पुनः प्रदेश में आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाओं द्वारा जनकल्याण की भावना से ओतप्रोत आदरणीय योगी जी की सरकार अपना सफल  कार्यकाल पूरा करते हुए लगातार दूसरा कार्यकाल भी पूरा करेगी ।वहीं भाजपा क्षेत्रीय मंत्री और किसान मोर्चा के प्रभारी बजरंगी सिंह बज्जूने योगी सरकार द्वारा माफियाओं पर की गई कार्यवाही पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां पिछली सरकारों को माफिया और गुंडे चलाते थे आज वही प्रदेश में माफियाओं को शरण लेने की जगह नहीं मिल रही है आखिर अंत में क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अंजनी कुमार सिंह सोनू ने कहा कि देश में  प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री के पवित्र विचारों की गंगा को लेकर हम किसानों के घर घर जाएंगे और एक बार पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे।कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे ,लाल जी यादव ,यादवेंद्र सिंह ,सुगन राजभर ,भगत सिंह, उदय प्रताप सिंह ,यशपाल , दिवाकर चंद्र यादव , मुकेश सिंह,संतोष पांडे, हरकेश चौहान आदि उपस्थित रहे ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ईट निर्माता समिति ने समस्याओं को लेकर की बैठक
डॉक्टर एच एन सिंह पटेल के स्वागत कार्यक्रम में क्या कहा सपा प्रवक्ता राजीव राय ने >>