आई पी एल के तर्ज पर मऊ में भी दिखेगा क्रिकेटरों का हुनर





 

जनपद में टी-20 क्रिकेट का धूम मचाने के लिए आइपीएल की तर्ज पर एमपीएल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल आठ टीम भाग लेगी इसका शुभारंभ 25 अक्टूबर को होगा। गुरुवार को प्रतियोगिता के आयोजक वेदांत क्रिकेट क्लब के कोच सुंदरम दूबे ने प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। बताया कि एमपीएल में जनपद के साथ अन्य जिलों सहित कई राज्य के भी खिलाड़ी भाग लेंगें। सभी मैचों का लोग अपने मोबाइल पर इसके सीधे प्रसारण का आनंद ले सकते है, इसकी भी व्यवस्था कराई गई है। टीमों के लिए काेच का भी चयन कर लिया गया है। सभी मैच देर शाम से शुरू किए जाएंगें। कहा कि सभी टीमों के आयोजक अपनी टीमों को लेकर काफी उत्साहित है। प्रतियाेगिता में भाग लेने वाली टीमों में मऊ पैंथर्स, रतनपुरा रायल्स, कोपागंज निन्जा, मुहम्मदाबाद स्टार्स, मधुबन इगल्स, दोहरीघाट किंग्स, चिरैयाकोट राइडर्स है।  मऊ के इतिहास में पहली बार होने वाले मऊ प्रिमियर लीग में स्पॉन्सरशिप करके सभी स्पॉन्सर्स उत्साहित दिखे टूर्नामेंट में कुल 12 लीग मैच कराए जाएंगें, एक टीम तीन लीग मैच खेलेगी। जिसके बाद सेमिफाइनल और फाइनल का आयोजन किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकला रूट मार्च
सपा कार्यालय पर हुई सेक्टर प्रभारियों की बैठक >>