मऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन हुआ भरत मिलाप





 नगर के शाही कटरा के मैदान में आयोजित होने वाला भरत मिलाप सकुशल संम्पन हो गया। बताया जाता है कई दशकों से नगर के शाही कटरा मैदान में भरत मिलाप का आयोजन किया जाता है जहाँ भगवान रामचन्द्र अपने चौदह वर्ष के वनवास की अवधि को पूर्ण कर अपने छोटे भाई भरत को दिये वजन की जैसे कि मेरे वन की अवधि पूर्ण होगी मैं अयोध्या वापस आ जाऊँगा वही भरत अपने बड़े  भाई राम से कह जाते है कि यदि आप वनवास की अवधि पूर्ण होने बाद आप वापस नही आये तो मै अपना शरीर त्याग दूँगा जिसे उपरांत वनवास का समय पूर्ण होने के बाद भगवान श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण व अपनी पत्नी सीता तथा अपने भक्त हनुमान के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या को चल देते है। भगवान रामचन्द्र का विमान शीतल माता मंदिर से शाही कटरा के मैदान के प्रस्थान करता है। जहाँ पूरे रास्ते मे जगह-जगह भगवान की आरती और पूजा की जाती है साथ ही भगवान रामचन्द्र की सुरक्षा में कई अखाड़े उनके आगे चलते है। जैसे ही भगवान रामचन्द्र का विमान शाही कटरा के मैदान के पास पहुँचता है भोर में तो वही एक तरफ से अंजान होती है तो दूसरी तरफ से हर-हर महादेव का उदघोष होता है जिसके बाद भगवान राम का पुष्पक विमान मस्जिद की दीवाल को स्पर्श करते हुये आगे बढ़ता है और तीन बार मस्जिद के गेट में स्पर्श कराया जाता है इस दौरान गगन भेदी जयकारों से पूरा वातावरण गुज उठता है। वही भरत मिलाप को देखते हुये बड़ी संख्या में सुरक्षा के प्रबंध किये गये थे। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल व पुलिस अधीक्षक सुशील घुले नगरपालिका की बालकनी में बैठ कर भरत मिलाप स्थल पर नजर बनाये हुये थे। साथ ही समय-समय पर मातहतों को निर्देश देते रहे । वही भरत मिलाप स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऐतिहासिक भरत मिलाप को देखने के लिये एकत्रित हुये थे। तो वही भारी संख्या रैपिड एक्शन फोर्स के जवान पीएसी व सिविल पुलिस के साथ बड़ी संख्या में सीओ व थानाध्यक्षयो की भी डियूटी लगायी गयी थी ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर सम्मानित हुये डॉक्टर सुजीत सिंह
विश्व ट्रामा दिवस पर शारदा नरायण हॉस्पिटल द्वारा लोगो को किया गया जागरूक >>