नदी में नहाने के दौरान किशोर की मौत।

पुराधाट (मऊ)मंगलवार को पुल पर से छलांग लगाकर नदी में नहाते समय 14 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया नगर क्षेत्र के शहरोज जाने वाले सड़क मार्ग से कुछ दूर पर फोरलेन पर बने पुल पर से कुछ युवक नहाने के लिए गहरे पानी में छलांग लगा रहें थे। इसी दौरान जुम्मन पुरा मोहल्ले के रेयाज अहमद पुत्र इरशान भी कुछ दोस्तों के साथ पुल के पास पहुंचा। और नहाने के लिए गहरे पानी में पुल से छलांग लगा दी।इसी दौरान रेयाज को पानी में डूबता देख वहां पर खड़े युवकों ने शोर मचाने लगे। थोड़ी देर बाद वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने पानी में डूबे रेयाज की तलाश शुरू कर दी। हालांकि कि एक घंटे बाद ही रेयाज का शव मिल गया। उधर मौत की सुचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जाता है कि पुल पर से छलांग लगाकर नदी और गहरे पानी में नहाने के दौरान डूबकर मरने की एक महिने के अन्दर यह दुसरी घटना है।

