सपा सदर विधानसभा बैठक में मौजूद रहे राजीव राय

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मऊ के हलधर पुर आगामी 27 अक्टूबर को आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मऊ सदर विधान सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने की। बैठक में निर्णय लिया गया के 25 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी के स्वागत में दोहरी घाट पहुंचना है। महेंद्र चौहान को प्रदेश सचिव बनाए जाने और अनिल यादव को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी सेक्टरों के प्रभारी और प्रवेक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, पुर्व चेयरमैन अरशद जमाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव पुर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव, पुर्व एम. एल. सी रामजतन राजभर ,मुरलीधर यादव, महासचिव कुद्दूश अंसारी, के के पांडेय, राजेन्द्र यादव, केदार यादव, विजय राजभर, रामाशरय यादव, संजय सागर, शाहनवाज आलम, गेंदा राजभर, जे पी यादव,अशोक यादव उपस्थित रहे।

