सुभासपा के द्वारा आयोजित महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब





सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19वे स्थापना दिवस पर हलधरपुर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में आयोजित इस जनसभा को भागीदारी महापंचायत का नाम दिया गया। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। सभा को संबोधित करते हुए सुभास पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़ों की लड़ाई लड़ने के लिए मैंने सत्ता को छोड़ दिया। वही उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए। कहा कि आज महंगाई चरम पर है साडे ₹400 का बिकने वाला सिलेंडर आज हजार रुपए में मिल रहा है। तो वही पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तथा सरसों का तेल ₹50 की जगह ₹200 का हो गया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज हिंदू नहीं देश खतरे में है भाजपा सरकार ने तमाम सरकारी संस्थाओं को बेच दिया है मोदी जी ने कहा था। कि हवाई चप्पल पहनने वाला जहाज पर बैठेगा लेकिन जहाज ही नहीं रहा तो अब बैठेगा किसमे। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने कहा कि आज लाल और पीले दोनों मिल गए हैं हलधरपुर में लाल पीले दोनों मिल रहे हैं।लेकिन लखनऊ वह दिल्ली में न जाने कौन-कौन लाल पीला हो रहा होगा। वही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ग्रह राज मंत्री के हाथों में सुरक्षा की बागडोर है उसका बेटा किसानों पर गाड़ी चढ़ा देता है और वह मंत्री आज भी अपने पद पर बने हुए हैं ऐसे में पद पर  रहते हुए किसानों के साथ कैसे नया होगा कोई सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने जिस दरवाजे से भाजपा को सत्ता में बैठाया था। आज हम दोनों मिलकर उस दरवाजे को बंद कर उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार को  सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण
स्वनिधि दीपोत्सव मेले का हुआ आयोजन >>