किसान चौपाल में क्या कहा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने

छोटी रस्तीपुर में आयोजित ग्राम किसान चौपाल के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा अनवरत किसानों के बीच गांव गाँव जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहा है।रस्तीपुर में आयेजित चौपाल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आदरणीय घनश्याम पटेल ने11 किसानों को जिसमें भगेलू राम,लच्छीराम, कन्हैया लाल, श्रीकांत भास्कर, प्रमुख थे।अपने संबोधन में श्री पटेल ने कहा कि किसान सम्मेलन लखनउ में पूज्य योगी जी ने गन्ना का समर्थन मूल्य450₹प्रति कुंतल कर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।सरकार बनने के बाद लघु एवम सीमांत किसानों के 36000 करोड़ रुपये का ऋण माफ करने के साथ उज्वला योजना ,फसल बीमा योजना आयुष्मान कार्ड, आदि योजनाओं पर विशेष बल दिया।नागरिकता संसोधन अधिनियम का जोरदार समर्थन करते हुए 370 एवम 35 a हटाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया।महिलाओं को आत्मनिर्भर, किसानों को सब्सिडी, किसानों को किसान सम्मान निधि देने से किसानों का सम्मान बढ़ा है भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने कृषि बिल पर कहा कि नए बिल के माध्यम से किसान अपनी उपज को अधिक दाम पर दूसरे मंडी में ले जाकर बेच सकता है। पूर्ववर्ती सपा कांगेस व बसपा सरकार में ऐसी ब्यवस्था नही था।एग्रीमेन्ट आधारित खेती से किसानों का लाभ होगा।न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रति भाजपा सदैव कृतसंकल्पितहै।न्यूनतम समर्थन मूल्य भाजपा सरकार में बढ़ा है।धन्यवाद देते हुए क्षेत्रीय मंत्री अंजनी सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि वे 1070 टोल फ्री नंबर पर वारिश एवम हवा से हुए नुकसान की समस्या को बताकर सरकार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसानों के आय को दोगुना करने के लिए दृढ़तापूर्वक कार्य कर रही है।चौपाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पंकज सिंह भगत सिंह यशपाल सिंह कुंदन वैदिक सुरेंद्र चौहान ने भी सम्बोधित किया।इसअवसर पर प्रमुख रूप से मनीष सिंह,राम सिंह,अनिल कुमार, संजीव, दीनदयाल ,सुबेदार अमित गुप्ता,आनंद सिंह उपस्थित थे।संचालन अंजय कुमार सिंह ने किया।

