एकजुटता से होगा समाज का विकास - डॉ संजय सिंह 







मऊः किसी भी समाज का सर्वांगीण विकास आपसी समन्वय व एकजुटता से होता है। आपसी खींचतान और मनमुटाव के बीच एक दूसरे से दूरी बनाकर रखना समाज के लिए घातक होता है। परस्पर सद्भाव और सहयोग से ही अपने समाज और राष्ट्र का विकास किया जा सकता है। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर संजय सिंह ने यह बातें रामस्वरूप भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस अवसर पर उन्हें वत्स भारतीय कुलभूषण सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधक रामाश्रय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह, जय प्रताप सिंह व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह डॉ सिंह को माल्यार्पण अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान से विभूषित किया। डॉ संजय सिंह ने कहा कि चिकित्सा के साथ समाजसेवा तथा अपने लोगों के विकास के लिए जहां भी आवश्यकता होगी, बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाएगा। यह सम्मान मेरे ऊपर ऋण की तरह है जिसे अपने लोगों की सेवा कर मैं अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन करता रहूंगा। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य अतिथियों ने अपना उद्गार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार समाजसेवी पुरुषार्थ सिंह ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अलग-अलग मुकदमो में चार गिरफ्तार
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने दी जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामना >>