शारीरिक प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना ही एड्स है:-डॉ संजय सिंह*






विश्व एड्स दिवस के अवसर पर लोगो को जागरूक करते हुए शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक व रोटरी क्लब मऊ के  अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि शारीरिक प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना ही एड्स है, ऐसे मरीजो को होने वाली बीमारी जल्दी ठीक नही होती है,ऐसे मरीजो को प्रारम्भिक लक्षण में बुखार ,सिरदर्द, थकान, हैजा, मतली, और नसो में सुजन, किसी बीमारी का जल्दी ठीक न होना इत्यादि शामिल है, इससे बचाव ही इसका सफल इलाज है,इसमें संक्रमित सुइयो का इस्तेमाल न करे, संक्रमित खुन को अदान प्रदान न करें ,सुरक्षित यौन सम्बन्ध के नियम का पालन करे ।
अब  कुछ नई मेडिसिन का शोध हुआ जिनके उपयोग से इस बिमारी का प्रारम्भिक क्षणो में कुछ इलाज सम्भव है, आगे डा0 संजय सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही इस बिमारी से बचा जा सकता है, हम सबको मिलकर इसके बचाव के लिये लोगो को जागरूक करना चाहिए।
  इस अवसर पर डा0 सुजीत सिंह, डा0 राहुल कुमार, डा0 रूपेश कुमार सिंह,डा0  गुलाम रसूल, डा0 सतीश,मनीष शर्मा,हामिद,प्रदीपआदि लोग उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा ने शुरू किया मतदाता जागरूकता एवं भाजपा सदस्यता अभियान"
ट्रक चालक हत्याकांड में एक गिरफ्तार >>