*मेदांता हॉस्पिटल की चिकित्सीय टीम करेगी शारदा नारायण हॉस्पिटल में हृदय जांच शिविर का आयोजन





शारदा नारायन हॉस्पिटल सभागार में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसको सम्बोधित करते हुए हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक एव क्रिटिकल केयर हेड डॉ सुजीत सिंह ने बताया की आने वाली 08/12/2021 दिन बुधवार को एक सुबह 9  बजे से दोपहर 2  बजे तक एक हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण चन्द्रा एव डॉ सौरभ चोपड़ा अपनी टीम के साथ यहाँ पे कैंप करेंगे। ये अपने जनपद के लोगो के लिए एक सुनहरा अवसर है क्यूंकि हर कोई बाहर जाके इलाज करने में सक्षम नहीं होता है। जिन मरीज़ को हृदय से जुडी हुई कोई परेशानी हो वो आके अपना रेजिस्ट्रशन करा ले। सभी जांच में 50  फीसदी की छूट दी जायेगी। आगे डॉ सिंह ने बताया की आजकल ठण्ड के मौसम में हृदय से जुडी हुई बीमारी बहुत तेज़ी से उभरती है और ख़ास तौर पे हार्ट अटैक के मरीज़ो में वृद्धि देखी जाती है जिनको भी ऐसी कोई समस्या है ज़रूर आये। अंत में डॉ सिंह ने बताया की मेदांता हॉस्पिटल के टीम ऐसे ही निरंतर तौर पर हर माह ऐसे कैंप का आयोजन शारदा नारायन हॉस्पिटल में आयोजित करती रहेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शक्ति सिंह बने भाजयुमो पश्चिम बंगाल के प्रभारी
शिक्षा के क्षेत्र में मऊ का नाम रौशन करने वाले सितारे  हुये सम्मानित >>