जाने नगर के किन चौराहों का होगा सुंदरीकरण





जिलाधिकारी  के निर्देश के क्रम में प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण हेत मास्टर प्लान बनाया जा रहा है जिसमें गाजीपुर तिराहा ,आजमगढ़ तिराहा, मिर्जा हादीपुरा आदि चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले गाजीपुर तिराहा को मॉडल चौराहा बनाया जाएगा मास्टर प्लान में निम्न प्रकार की कार्रवाही किए जाने का निर्देश दिया गया---
(1)गाजीपुर तिराहा को इच्छुक व्यापारी अस्पतालों आदि द्वारा गोद लिया जाएगा और विकसित किया जाएगा ।अनेक व्यापारी और अस्पताल लगातार सुंदरीकरण कराने हेतु संपर्क कर रहे हैं।
(2)गाजीपुर तिराहा के सौंदर्यीकरण में नगरपालिका द्वारा भी धनराशि व्यय की जाएगी। पब्लिक प्राइवेट मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
(3) सहयोग करने वाले एवं गोद लेने वाले व्यापारी और अस्पताल द्वारा संक्षिप्त प्रचार हेतु बैनर लगाए जाने का भी प्रस्ताव है परंतु वह नगरपालिका के नियमों के अधीन करेंगे।
 (4)गाजीपुर तिराहा के सुंदरीकरण हेतु मार्केट आर्किटेक्ट प्लान हेतु इंजीनियर विनियमित क्षेत्र को निर्देशित किया गया कि 1 सप्ताह के अंदर प्राक्कलन सहित प्रस्तुत करें।
(5 )गाजीपुर चौराहे पर 50 फीट या 100 की ऊंचाई पर तिरंगा झण्डा फहराए जाने का मास्टर प्लान में सम्मिलित किया गया है।अंतिम रूप जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिया जाएगा।
        गाजीपुर तिराहा का सिलेक्शन स्थलीय निरीक्षण क्षेत्राधिकारी नगर के साथ किया गया। मौके पर इंजीनियर विनियमित क्षेत्र एवं क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।मास्टर प्लान बनाए जाने की कार्रवाई 1 सप्ताह के अंदर किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।इस प्रकार गाजीपुर तिरहा पब्लिक प्राइवेट मॉडल के आधार पर सुंदरीकरण करने के साथ यातायात की समस्या का भी समाधान किया जाएगा 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शांति भंग की आशंका में 20 व्यक्तियों सहित एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक ने किया रानीपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण >>