मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने किया रवाना





 डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्टस स्टेडियम मऊ में दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मतदाता रैली स्टेडियम से निकलकर बलिया मोड़ होते हुए पुनः स्टेडियम में मतदाता जागरूकता रैली संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभागी बच्चों के माध्यम से आमजन को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में जनपद मऊ के समस्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिलाधिकारी ने बच्चों से कहां कि अपने आसपास के लोगों एवं अपने अभिभावकों को मतदान के बारे में बताएं एवं जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करने के लिए सभी को परेरित करें।                                   उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा भानु प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह सहित अध्यापक गण उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस अधीक्षक ने किया रानीपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण
जाने क्यों सपा नेता राजीव राय पहुँचे जिला अस्पताल >>