देर रात सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के आवास से खाली हाथ बैरंग लौटी आयकर विभाग की टीम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय के आवास पर शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने सुबह सात बजे आ धमकी और रात तकरीबन 11:30 बजे राजीव राय के आवास से बाहर निकली। सुबह से देर रात तक राजीव राय के समर्थकों व सपा नेता उनके आवास के बाहर जमे रहे। आयकर विभाग की टीम के जाने के बाद राजीव राय ने कहा कि आयकर विभाग की टीम के हाथ कुछ नही लगा सिर्फ 17500 रुपये मात्र आयकर विभाग के हाथ लगे है। राजीव राय ने कहा कि सच को किस बात का डर है। आयकर विभाग की टीम का छापा लोगो की मदद करने का अपराध है और मै अपराध और चार गुना ताकत के साथ करुगा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

