मारूती के धक्के से बृद्ध घायल

दोहरीघाट थानान्तर्गत गोठा बाजार मे कन्हैया चौहान उम्र 75 वर्ष रविवार को दिन मे तीन बजे अपने घर गोठा चौहान बस्ती से बाजार आ रहे थे तभी तेजी से दोहरीघाट की ओर से आ रही तेज मारूती सिफ्ट डिजायर ने टक्कर मार दी जिससे बुरी तरह से बृद्ध घायल हो गया तथा मौके से मारूती चार पहिया वाहन लेकर फरार हो गया मौके पर मौजूद कुछ लोंगो ने गाड़ी का पीछा किया लेकिन सिफ्ट डिजायर गाड़ी का पीछा नही कर सके वही कुछ लोंगो ने मोबाइल में गाड़ी का फोटो खींच लिया ।इधर बृद्ध को चोट लगने ही कोमा मे चला गया उसके सिर मे गम्भीर चोटे आयी है।
घायल बृद्ध का इलाज आजमगढ के नर्सिंग होम मे चल रहा है ।घायल के पुत्र दीना चौहान ने थाने मे मारूती के खिलाफ तहरीर दी है ।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

