नववर्ष पर महिलाओ ने किया रक्तदान

*नववर्ष पर महिलाएं करेंगी रक्तदान*
-मऊ जनपद के इतिहास में पहली बार सामुहिक रूप से रक्तदान करने को निकली महिलाओं का करें सम्मान, स्वयं बने रक्तदान के सहभागी
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को लगातार पड़ रही रक्त की जरूरत को देखते हुए नगर की महिलाओं द्वारा नव वर्ष के प्रथम दिन शारदा नारायण हॉस्पिटल में किया जाएगा रक्तदान
मऊ। जनपद के थैलेसीमिया पीड़ित लगभग 35 से अधिक बच्चों को लगातार खून की जरूरत पड़ती है। जिसके बाबत थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रायः लोगों से रक्तदान की अपील भी की जाती रही है। लेकिन इधर कुछ महीनों के अंतराल में कई बच्चों की रक्त के अभाव में मृत्यु हो गई।
*जिसको देखते हुए नगर की सामाजिक, राजनीतिक और घरेलू महिलाओं ने रक्तदान का निर्णय लिया।* आज शनिवार नववर्ष के प्रथम दिन दोपहर 1:00 बजे से नगर की दर्जन भर से अधिक महिलाएं शारदा नारायण हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान करेंगी।
आप सभी से निवेदन है कृपया इस अवसर पर स्वयं उपस्थित हो और संभव हो तो रक्तदाता की भी व्यवस्था करें। जिससे इन नौनिहाल बच्चों को जीवन जीने में आप द्वारा कुछ मदद की जा सके।

