जिला अधिकारी के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन भी देशी शराब की दुकानों का किया गया सघन निरीक्षण।*





 


जनपद में लगातार दूसरे दिन भी जिलाधिकारी अरूण कुमार के नेतृत्व में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 एवं आगामी होली के त्यौहार के दृष्टिगत देशी शराब की दुकानों में मिलावटी एवं अवैध शराब के कारोबार को देखते हुए  लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले एवं आबकारी विभाग की जांच टीमों द्वारा सलाहाबाद स्थित देशी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। जांच टीमों द्वारा शराब की दुकान एवं स्टाक रूम में स्थित अलग-अलग पेटियों से शराब की बोतलों को निकालकर क्यू0 आर0 कोड के माध्यम से जांच की गई । स्टाक रजिस्टर से वहां पर रखी गई शराब की बोतलों का भी मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी जे0जे0 प्रसाद को निर्देश दिए कि नियमित रूप से अभियान चलाकर देशी शराब की दुकानों में रखे शराब की पेटियों से नमूने लेकर उसकी जांच कराएं। जिला अधिकारी ने बताया कि अगर नमूनों की जांच रिपोर्ट मानक के अनुसार नहीं आती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक के अलावा जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी विभाग की जांच टीमें उपस्थित रहीं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने किया देशी शराब की दुकान का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया जिला कारागार का निरीक्षण >>