चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत चुनाव को संपन्न कराने हेतु 7844 कार्मिक की ड्यूटी लगाई गयी थी एवं रिजर्व में 789 कार्मिक रखे गए थे। ड्यूटी में लगाए गए 7844 कार्मिकों में से 289 कार्मिक एवं रिजर्व में रखे गए 789 कार्मिक में से 265 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों के जांच हेतु वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्त की गयी है, जो अनुपस्थित कर्मियों की अनुपस्थित रहने के कारण की जांच करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में बिना किसी ठोस वजह के अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 1951 के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

