जाने मऊ में किन तीन सीटो पर पुनः स्थापित रहा आजमगढ़ गाजीपुर का कब्जा

मऊ जनपद की चार विधानसभा सीटों को लेकर हमेशा ही ये रहता है की यहां से बाहरी चुनाव जीत कर जाता है। चुनाव से पूर्व लोगो के जेहन में ये प्रश्न खड़ा होने लगता है की इस बार किसी दुसरे जिले के लोगो को क्यों जिताया जाए इस बार अपने जिले के उम्मीदवार को जिताया जाएगा लेकिन चुनाव आते ही लोग भूल जाते है और चुनाव के रंग में ऐसा रंगते है की उन्हे याद ही नहीं रहता की कौन किस जिले का है। इस बार के चुनाव में भी तीन विधानसभा सीटों में दो पर आजमगढ़ व एक पर गाजीपुर का कब्जा बरकरार रहा। मधुबन सीट पर रामविलास चौहान ने जीत दर्ज की तो वही घोसी सीट पर दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की जो आजमगढ़ जिले के रहने वाले है। वही मऊ सदर सीट अब्बास अंसारी ने जीत दर्ज की जो गाजीपुर जनपद के रहने वाले है। इस चुनाव में भी बाहरी व स्थानीय का मुद्दा खूब चला मगर अब फेल रहा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

