अर्न्तजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद





 

 

पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देश पर अपराध वअपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दोहरीघाट पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पुलिस बूथ कस्बा दोहरीघाट से कुछ दूरी पर विशाल शुक्ला उर्फ छोटू पुत्र सुधाकर शुक्ला निवासी चौरिया कोड़ीराम थाना गगंहा जनपद गोरखपुर के कब्जे से मोके पर चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा उसकी निषानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त विशाल शुक्ला द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स 25.03.2022 को रेलवे स्टेशन गोरखपुर के पास से तथा दुसरी मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर को अमिला घोसी से चुराया था जिसके सम्बन्ध में थाना घोसी पर मु0अ0सं0 145/22 धार 379 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 78/22 धारा 411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया। 

 

 *गिरफ्तार अभियुक्त-* 

1. विशाल शुक्ला उर्फ छोटू पुत्र सुधाकर शुक्ला निवासी चौरिया कौड़ीराम थाना गगहां गोरखपुर। 

 

 *बरामदगी-* 

1. एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स।

2. एक मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर।

 

 *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 

उ0नि0 शकील अहमद, उ0नि0 राजनरायण पाण्डेय, हे0का0 महेन्द्र प्रताप यादव, का0 हरिकेश सरोज, का0 अरविन्द यादव, का0 शैलेन्द्र कुमार थाना दोहरीघाट।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विधान परिषद चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना मतदान कल
हाईस्कूल परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे दो शातिर गिरफ्तार >>