हाईस्कूल परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे दो शातिर गिरफ्तार





 

हाईस्कूल की परीक्षा में नकल करते दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है बताया जाता है की थाना चिरैयाकोट क्षेत्रान्तर्गत श्री भोलानाथ इन्टर कालेज हिरनपुर सरसेना में दूसरे की जगह पर हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देते हुए सौरभ कुमार पुत्र कुलदीप राय निवासी गोहना थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, व पवन यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी सिकन्दर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को केन्द्र व्यवस्थापक श्री अनिल कुमार सिंह तथा स्ट्रेटजिक मजिस्ट्रेट भूषण यादव द्वारा पकड़ कर थाना स्थानीय को सूपूर्द किया गया। उक्त गिरफ्तार दोनों द्वारा क्रमश: विशाल कुमार तथा अनमोल सिंह के स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी। इस सम्बन्ध में केन्द्र व्यवस्थापक अनिल कुमार सिंह के तहरीर पर उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/22 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अर्न्तजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया कई बूथों का निरीक्षण >>