मुख्तार अंसारी के करीबी सहयोगी से अवैध कॉलोनी और प्लॉटिंग कराया गया कब्जा मुक्त





 

योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रशासन अपराधियों और उनके करीबियों पर लगातार कार्यवाही कर रहा है बताया जाता है नगर स्थित मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति का निवेश कर  प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर विजय कुमार आदि के नाम भूमि खरीद कर अवैध तरीके से अवैध कॉलोनी और  प्लाटिंग की गई है जिसे ध्वस्त किया गया। यह भूमि गाटा संख्या 163, 164 ,170 आदि कुल भूमि रकबा लगभग 6 एकड़ भूमि पर किया गया है। भूमि का बाजारू मूल्य लगभग 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी विकसित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।  नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर अधिशासी अधिकारी ,नगर पालिका तथा इंजीनियर विनियमित क्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा करवाई की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी के किस गुर्गे का किया अवैध निर्माण ध्वस्त
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और लगा अर्थदंड >>