जाने क्यों जिलाधिकारी ने परदहा के खंड विकास अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण





 

 जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने इस वित्तीय वर्ष हेतु जनपद एवं सभी ब्लॉकों के लिए निर्धारित मानव कार्य दिवसों की जानकारी लेने के अलावा विभिन्न ब्लाकों के लिए निर्धारित मासिक मानव कार्य दिवसों की भी जानकारी ली। इस दौरान विकास खण्ड परदहां के खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को इस माह हेतु निर्धारित मानव कार्य दिवस की जानकारी न होने के साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष के कुल निर्धारित लक्ष्यों की भी जानकारी न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। कई ब्लॉकों में मनरेगा के तहत कार्यरत श्रमिकों के आधार कार्ड कम फीड होने के कारण जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगली बैठक के पूर्व सभी श्रमिकों के आधार कार्ड अवश्य फीड करा लें। जिलाधिकारी ने जनपद के भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार सभी ब्लॉकों में मनरेगा के तहत कार्य कराने को लेकर प्राथमिकता तय करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि उप जिलाधिकारी के सहयोग से न्याय पंचायतवार खेल के मैदान, पार्क आदि के लिए जमीनों का चिन्हिकरण कर,अपनी कार्य योजना में शामिल कर इस पर मनरेगा के तहत कार्य कराएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्यो को प्राथमिकता दें, साथ ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को अपनी कार्ययोजना में सबसे ऊपर रखें।
    इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, डी0सी0 मनरेगा एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का मंगलसूत्र का टुकड़ा व रुपये बरामद
थेलेसिमिया पीड़ित बच्चो के लिए 24 अप्रैल को ज़रूर करे रक्तदान - डॉ संजय सिंह >>