अधिवक्ता के घर रात में चोरी पुलिस कर रही मामले की जांच

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ईमिलिया मुहल्ले में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है की ईमिलिया निवासी हेमंत कुमार प्रजापति टैक्स बार में अधिवक्ता है और दो दिन पूर्व जौनपुर अपने भाई के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार जौनपुर गया हुआ था। हेमंत कुमार ने अपने मकान की देखभाल के लिए अपने एक मित्र से सहयोग मागा और रात में मकान पर रहने के लिए राजी कर लिया। हेमंत अपना मकान अपने मित्र के भरोसे पर छोड़ कर शादी में शामिल होने चले गए। हेमंत का मित्र रात में नही पहुंचा और इसका फायदा उठा कर चोरों ने लाखो रुपए का सामना लेकर फरार हो गए। जब भोर में हेमंत का मित्र मकान। पहुंचा हो घर में हुई चोरी देख आवाक रह गया उसने हेमंत को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर कुछ ही देर में हेमंत और पुलिस दोनो पहुंच गई पुलिस ने पूरे घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही फॉरेंसिक टीम ऊक्त मकान कई के सैंपल लिए। वही थाना अध्यक्ष सरायलंसी ने बताया कि परिवार की तरफ से तहरीर दी गई है और लगभग एक से डेढ़ लाख तक की चोरी हुई है वही हेमंत के दोस्त की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

