जिलाधिकारी ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी प्रतिकूल प्रविष्टि





 

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मोहम्मदाबाद के तहसीलदार  राहुल गुप्ता को ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं बिना पूर्व सूचना के जनपद मुख्यालय से बाहर रहने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कल थाना समाधान दिवस पर तहसीलदार  मोहम्मदाबाद की ड्यूटी चिरैयाकोट थाने पर थी, जहां ये अनुपस्थित पाए गए।  आगामी त्यौहारों ईद एवं अक्षय तृतीया के दृष्टिगत सभी अधिकारियों की 4 मई तक छुट्टियां शासन के निर्देश पर निरस्त कर दी गई हैं,परंतु शनिवार के दिन बगैर किसी सूचना के तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मुख्यालय से बाहर थे। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायतों के 6 मामले अभी भी इनके यहां लंबित है जिनका अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर,बिना पूर्व सूचना के जनपद मुख्यालय से बाहर रहने के कारण जिलाधिकारी ने तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहाना को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने कब होगी जिला पंचायत की बैठक और कौन नही ले सकता इस बैठक में भाग
जाने जिलाधिकारी मऊ ने क्यों रोका 26 अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन और किस लिए मांगा स्पष्टीकरण >>