जिलाधिकारी ने कई उचाधिकारियो से क्यों मांगा स्पष्टीकरण





 

*जिलाधिकारी ने बिना पूर्व अनुमति के जनपद मुख्यालय पर अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण*

*रात्रि 8 से 10 बजे के मध्य ली गयी लोकेशन*

*समस्त अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर निवास करने एवं बिना पूर्वानुमति मुख्यालय न छोड़ने के दिये गए कड़े निर्देश*

जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में कल दिनाँक 02 मई,2022 को रात्रि 08:00 बजे से 10:00 के बीच टेलीफोन वार्ता के माध्यम से 43 अधिकारियों की जनपद मुख्यालय पर उपस्थिति की जांच की गई, जिसमें से 6 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल चंद्रा सिन्हा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी होरी लाल यादव, जिला कमांडेंट होमगार्ड कृष्णा नंद राय, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता एवं अधिशासी अभियंता जल निगम एम0 किदवई अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा
धूम्रपान और,प्रदूषण से बढ़ रहे अस्थमा के मरीज :-डा0 संजय सिंह >>