जिलाधिकारी ने निर्देश पर चला सफाई अभियान





 

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज भी जनपद के समस्त नगर पंचायतों एवं नगर पालिका क्षेत्र में बृहद सफाई अभियान चलाया गया। ज्ञातव्य है कि दिनांक 3 मई को ईद होने के कारण यह अभियान नहीं चला था।जिलाधिकारी ने सफाई अभियान के पूर्व एवं सफाई अभियान के बाद के फोटो भी उपलब्ध कराने के निर्देश पूर्व में ही समस्त अधिशासी अधिकारी को दिए थे। इसके क्रम में आज नगर पंचायत मधुबन में चन्दनपट्टी, रिन्कू भारती के घर के सामने, किशोरी के घर के पास सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत अदरी में हसनपुर, अलीनगर सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत चिरैयाकोट में सोहबत बागदासी, ताजेपुर, जमीन दुर्गा सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत अमिला के विभिन्न स्थलो पर। नगर पंचायत घोसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत मु0बाद गोहना के फरीदाबाद, महरूपुर पूर्वी फकरूद्दीन पूर्व सदस्य के मकान के पास, सैयदवाड़ा शाही मस्जिद के पास, कबीराबाद रोडवेज, महरूपुर पश्चिम, रसूलपुर सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत मु0 नवापुरा सहित अन्य स्थल पर। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में कोटवा कोरपा, कुर्थीजाफरपुर, पारा सहित अन्य स्थल पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इसी तरह नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के मलिक शीतला माता मन्दिर के पास, मिर्जाहादीपुरा, मुन्शीपुरा, मालिक ताहिरपुरा, शैख दामुपुरा सहित क्षेत्र के कई स्थानों पर बृहद सफाई अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी ने बताया की वृहद सफाई अभियान अगले 15 दिनों तक अनवरत जारी रहेगा।इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< धूम्रपान और,प्रदूषण से बढ़ रहे अस्थमा के मरीज :-डा0 संजय सिंह
महिला जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने निरीक्षण से हड़कंप >>