पुलिस हाकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ





 पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले द्वारा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मऊ में दो दिवसीय चलने वाले वाराणसी जोन के अन्तरजनपदीय जोनल पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वाराणसी जोन के जनपदों क्रमशः वाराणसी कमिश्नरेट, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर, भदोही तथा मऊ द्वारा प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल भावना से खेलने का बोध कराया गया, तत्पश्चात टीम कोचों तथा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री धनन्जय मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक श्री रमाकांत पाण्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
आज खेले गए लीग मैच में मिर्जापुर बनाम बलिया में मिर्जापुर विजयी रहा, जौनपुर बनाम भदोही में जौनपुर, चंदौली बनाम सोनभद्र में चंदौली, वाराणसी कमिश्नरेट बनाम मऊ में वाराणसी कमिश्नरेट विजयी रहा। सेमीफाइनल मैच में मिर्जापुर बनाम चंदौली व वाराणसी कमिश्नरेट बनाम जौनपुर के बीच खेला गया जिसमें मिर्जापुर 2-0 से तथा वाराणसी कमिश्नरेट 2-0 से विजयी रहा।
इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिनांक 21.05.2022 को सायंकाल 05 बजे मिर्जापुर व वाराणसी कमिश्नरेट के बीच खेला जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आजम खान जेल से रिहा
जिलाधिकारी की फोटो लगाकर करता था अधिकारियों से धन की मांग मुकदमा दर्ज >>