रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 12 जून को

0 देव भास्कर तिवारी बने जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि जनता की सेवा का दूसरा नाम रेड क्रॉस सोसाइटी है इसके लिए सामाजिक क्षेत्र के हर व्यक्ति को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए संस्था के माध्यम से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 12 जून दिन रविवार को सुबह से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाजसेवियों का आह्वान किया कि रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले ताकि जरूरतमंदों को आपदा के समय खून उपलब्ध कराया जा सके।
श्री वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखा जोखा का भी परीक्षण किया तदोपरांत श्री वर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रेडक्रास सोसाइटी के बैनर तले मेगा रक्तदान शिविर 12 जून दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें सामाजिक बंधुओं का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएन दुबे ने कहा कि रेड सोसायटी अपने आप में एक विश्वस्तरीय संस्था है इसलिए आपदा के समय जन सामान्य को हर सुविधा उपलब्ध कराना हम सब का कर्तव्य है।
रेडक्रास सोसाइटी के सभापति डॉ एसएन खत्री ने भी मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों का पुरजोर वकालत किया जबकि सचिव वीरेंद्र कुमार इंजीनियर ने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है, आगे भी निभाता रहेगा। उपसभापति देव भास्कर तिवारी ने अधिक से अधिक संख्या में रेड क्रॉस सोसाइटी के नए आजीवन सदस्य बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में एक वृहद कार्ययोजना बनाकर जन जागरूकता कार्यक्रम में चला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की मौजूदगी में जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन किया गया। इसमें देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। श्री तिवारी के देखरेख में जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी का कार्य संपन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के प्रधानाचार्य एवं उप सभापति देव भास्कर तिवारी,कोषाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी, दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय, शिक्षक रमाकांत पांडेय, डॉक्टर सरफराज, डॉ सीपी आर्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, राजेंद्र प्रसाद यादव जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव विरेंद्र इंजीनियर ने किया।

