विश्व तंबाकू दिवस पर शारदा नारायण हॉस्पिटल में लगेगा जागरूकता शिविर

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के पूर्व संध्या शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजय सिंह ने बताया कि कल विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर लोगो को तम्बाकू सेवन के प्रति जागरूक करने के लिए शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में जन जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। आगे तम्बाकू के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हर साल 80 लाख से ज्यादा लोग तंबाकू के सेवन की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं, लेकिन इसके बावजूद देश में सभी आयु वर्ग के लोगों में तंबाकू की खपत तेजी से बढ़ रही है। अत्यधिक नशे की लत, कई तरह के कैंसर के खतरे को बढ़ाने के अलावा आपके दिल और श्वसन स्वास्थ्य को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है। यहां तक कि जो लोग स्मोक नहीं करते लेकिन पैसिव स्मोकिंग का शिकार हैं, तो उनकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, ताकि तंबाकू सेवन से जुड़े खतरों के बारे में लोगों को जागरुक किया जा सके। सिगरेट, सिगार, पाइप वाला तंबाकू, चबाने वाला तंबाकू और सूंघने वाले तंबाकू उत्पादों में जहरीले पदार्थ, कैंसर पैदा करने वाले एजेंट और निकोटीन होता है। देश में खैनी, गुटखा, तंबाकू वाला पान और जर्दे का सेवन सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। स्मेकिंग किसी की भी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है, जिससे गर्भधारण करना मुश्किल हो सकता है। धूम्रपान और तंबाकू के धुएं के संपर्क में आने से प्रजनन प्रणाली को नुकसान हो सकता है। यह शुक्राणु में डीएनए को भी नुकसान पहुंचा सकता है। धुंआ रहित तंबाकू ओवेरियन फंक्शन, डिम्बाणुजनकोशिका की गुणवत्ता और हॉर्मोनल रेगुलेशन को प्रभावित करता है। स्मोकिंग की वजह से खांसना, घरघराहट, आम जुकाम, टीबी, अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मनरी बीमारी , क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस और फेफड़ों के कैंसर के मामले भी बढ़ते दिख रहे हैं। ये स्वास्थ्य समस्याएं किसी के जीवन की गुणवत्ता को कम कर सकती हैं। धूम्रपान हृदय की रक्त वाहिकाओं को भी संकुचित कर देता है जिससे दिल का दौरा पड़ता है।

