केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां

भारत सरकार के आठ वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक आवश्यक प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सहजानंद राय ने कहा की, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनहितकारी कार्य करते हुए सफलता पूर्वक आठ वर्ष पूर्ण कर लिए है, उसीको ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
कहा की प्रधानमंत्री ने कहा था की जीवन की सुगमता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है इसलिए इसे बढ़ाना हमारे सरकार की प्राथमिकता रहेगी। हमारी सरकार का मूल मंत्र ही अंत्योदय का उत्थान है। जिला प्रभारी ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पिछले आठ वर्षों में लोककल्याणकारी योजनाओं की श्रृंखला चला रखी है। केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां निर्धारित करते हुए उसे धरातल पर उतारा है। पिछली सरकार में दिल्ली से आने वाले सरकारी पैसे की बंदरबांट हो जाती थी लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी है,अब योजना का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने सरकार की योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा की, पिछले आठ वर्ष में मोदी सरकार ने किसान, व्यापारी, युवा, उद्योगपति हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए अनेकों योजनाएं चला रखी है। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना चलाकर देश के अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन वितरित करने का कार्य किया है, मोदी सरकार ने शहरी और ग्रामीण जनता के लिए लगभग सवा तीन करोड़ निःशुल्क आवास उपलब्ध करवाया है,साथ स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाए गए है,आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3.2 करोड़ लोगो को 5 लाख रुपए तक कामुफ्त इलाज मिला है। 18 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190 करोड़ से अधिक निःशुल्क कोविड रोधी टिके लगाए गए। पिछले 8 वर्षों में 15 ने एम्स खोले गए हैं साथ ही प्रत्येक जिलों में एक मेंडिकल कालेज खोलने पर कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11.30 करोड़ किसान परिवारों को 1.82 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है। फसल बीमा योजना के अंतर्गत 37.52 करोड़ आवेदकों का बीमा किया गया है। वही महिलाओं को ध्यान में रखते रखते हुए उज्जवला योजना के अंतरागत्न9 करोड़ एलपीजी कनेक्सन दिए गए, जनधन के माध्यम से सीधे 25 करोड़ मिहिलाए बैन से जोड़ी गई। युवाओं को ध्यान में रखते हुए देश में पुरानी शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है,देश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 24% प्रतिशत और मेडिकल की सीटों में 80% प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। पूरे देश में विश्व स्तरीय सड़कों का जाल बिछ रहा है,80 नऐ हवाई अड्डों का निर्माण कार्य प्रगति पर है,देश के बड़े नगरों में मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बन चुका है, भारत ने पूरे विश्व में डिजिटल भुगतान में पहला स्थान हासिल कर लिया है। पूरे देश के साथ ही देश के सुदूर पूर्व में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है रेल और सड़कों का जाल बिछाकर पूर्वोत्तर को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है। बाबा साहेब के सम्मान में पंच तीर्थ विकसित किया जा रहा है। अनुच्छेद 370 हटवाकर देश को और मजबूती दी गई है। साथ ही ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा को हटाकर मुस्लिम महिलाओं को राहत पहुंचाई गई है।
जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धि पर विधिवत प्रकाश डालने के साथ ही पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दिया। इसके उपरांत भुजौटी स्थित एक प्लाजा में बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेंद्र सिंह,मंत्री दानिस आजाद,विधायक रामविलास चौहान,सुनील गुप्ता,विजय राजभर,मनोज राय,अखिलेश तिवारी,राकेश मिश्रा,नूपुर अग्रवाल,सहित जनपद के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

