शारदा नारायण हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन ने क्या कहा ट्यूमर को लेकर






शारदा नारायन इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूरो सर्जन के डॉ रुपेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया की अगर माता-पिता को ट्यूमर की दिक्कतें हैं तो 80 फीसदी बच्चों में ब्रेन ट्यूमर का खतरा है। अनुवांशिक कारणों में जीन के बदलाव और पैसिव रेडिएशन की वजह से ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में ब्रेन ट्यूमर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जांच में यह बातें सामने आ रही है कि इनके माता या पिता को ट्यूमर की दिक्कतें रही हैं। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि यह अनुवांशिक बीमारी के तौर पर लगातार बढ़ती जा रही है।
शारदा नारायन के न्यूरो सर्जन डॉ.रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल की ओपीडी में 80 प्रतिशत बच्चों को ट्यूमर अनुवांशिक कारणों से रहा है। बताया कि न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस नामक सिंड्रोम से पीड़ित माता-पिता के बच्चों को ब्रेन ट्यूमर का खतरा 80 फीसदी से अधिक है। इसका असर दूसरी पीढ़ी में साफ दिखता है।  
इसके अलावा वॉन हिप्पली-लिंडाऊ, टर्कोट, ली-फ्रॉउमिनी जैसे सिंड्रोम की वजह से भी ब्रेन ट्यूमर होता है। न्यूरो सर्जन डॉ रुपेश ने बताया कि सिर में लगातार हो रहा दर्द, चिड़चिड़ापन, लगातार चक्कर आना ब्रेन ट्यूमर के संकेत हो सकते हैं। इसलिए अगर यह लक्षण नजर आते हैं तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। बताया कि कई बार ट्यूमर कैंसर का रूप धारण कर लेते हैं।
सिरदर्द, आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होना, बोलने में लगातार दिक्कतें बढ़ना, बार-बार उल्टी होना, चलने में परेशानी, हाथ पैर में कमजोरी का अहसास, शरीर सुन्न होना, इसके लक्षण हैं।
वही हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने बताया की दिमाग में होने वाली बीमारियों को अनदेखा नहीं करना चाहिए अगर थोडा दिक्कत भी महसूस हो या झटका आये तो तुरंत डॉ से संपर्क करे और शारदा नारायण हॉस्पिटल में गरीब मरीजो का भी इलाज संभव है जिसके पास आयुष्मान कार्ड है उनका इलाज मुफ्त के साथ साथ जो भी मरीज के पास लाइफ इन्सुरेंस से सम्बन्धित कार्ड होगा उनके ;लिए इलाज यहाँ मुफ्त में की जाएगी |



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मऊ में किस दिन लगेगा रोजगार मेला
विधान परिषद में सीट न मिलने से छलका ओमप्रकाश राजभर का दर्द >>