उपचुनाव: अलग- अलग चुनावो में तीनो उम्मीदवारों को मिली हार जाने इस बार जनता किसके नाम पर लगाएगी मोहर

आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है और तीनो ही राजनीतिक पार्टियां पूरे ताकत झोंक दी है। भाजपा से दिनेश लाल यादव 2019में भी भाजपा के टिकट पर आजमगढ़ से चुनाव लडे और हार गए। वही सपा ने धर्मेद्र यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है धर्मेद्र यादव कई बार लोकसभा से सदस्य रहे मगर 2019के लोग सभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार से उन्हें हार का सामना करना पड़ा । वही बसपा ने गुड्डू जमाली को अपना उम्मीदवार बनाया 2022 के विधान सभा चुनाव से पूर्व गुड्डू जमाली ने बसपा का दामन छोड़ एआईएएम के टिकट पर चुनाव लडा लेकिन विधान सभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। आजमगढ़ में हो रहे उपचुना के तीनो चुनाव हारे उम्मीदवारों इस उपचुनाव के माध्यम से लोकसभा में पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा रखे है। वही एक दूसरे पर हमलावर है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

