अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में मंगलवार की भोर में अपने घर के सामने सफाई कर रहे वृद्ध की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गई।खुरहट बाजार निवासी कवलपति यादव 68वर्ष का मऊ आजमगढ़ मार्ग पर खुरहट बाजार में मकान है।नित्य की भांति मंगलवार की भोर में साढ़े चार बजे के करीब अपने घर के पास साफ सफाई झाड़ू लगा रहे थे।इसी दौरान मोहम्दाबाद की तरफ से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए वाहन लेकर फरार हो गया वाहन के धक्के से कवलपति यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही कवलपति यादव की मौत हो गई।तेज आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो घर के बाहर कवलपति यादव लहूलुहान पड़े हुए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

